Surya Transit In Mesh Zodiac: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, पिता, सरकारी नौकरी और राजनीति का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है तो इन क्षेत्रों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 महीने बाद सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और मंगल ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से किस्मत स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपके धन में कई गुना वृद्धि होगी। वहीं आपको परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप आध्यात्मिक उन्नति को महसूस करेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाएंगे। वहीं कारोबार में आकस्मिक धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही  आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में भी आपको नए क्लाइंट और पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश लाभदायक साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब इस समय नौकरी लग सकती है। साथ ही विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय सोशल नेटवर्किंग से आपको प्रसिद्धि मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025