Surya Transit In Kumbh: साल 2025 में कई छोटे और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि सूर्य देव 1 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे और आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं आप निवेश के नए अवसरों की तलाश में सफल होंगे और कड़ी मेहनत से धन कमा सकते हैं। साथ ही पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।