Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य देव करीब एक महीने में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य मई के महीने में वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश यात्रा में भी आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक ग्रोथ और गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है। वहीं कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा।