Surya Transit In Leo 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव करीब 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान, सरकारी नौकरी, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव की चाल में बदलाव बेहद अहम स्थान रखती है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य अगस्त में अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करेंगे।। इसलिए इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान करियर के मामले में आपको बहुत अच्छी प्रगति मिलेगी, जिससे आपको वित्तीय लाभ होगा। आपकी कड़ी मेहनत और ईमानदार प्रयास आपके वरिष्ठ या बॉस को पसंद आएंगे और आपको कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलेगी। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
Sawan 2025: भगवान शिव की ये हैं 3 सबसे प्रिय राशियां, सावन में बरसेगी कृपा, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी योग
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की खूब सराहना होगी। वहीं अगर आप कथावाचक, ज्योतिष, धर्म- कर्म के कार्यों से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके करियर में नए और बेहतर चांस मिलने की संभावना है। करियर के मामले में आपको बहुत अच्छी प्रगति मिलेगी, जिससे आपको वित्तीय लाभ होगा। वहीं माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।