Surya Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव कुंभ राशि में लगभग 1 साल बाद गोचर करने जा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली करियर और कारोबार के भाव पर संचरण करेंंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं कामकाज और कारोबार पर सकारात्मक असर होंगे। व्यापार में नई संभावनाएं और अवसर मिलेंगे। वहीं जो कार्य रुके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और आने वाले दिन लाभदायक साबित होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। फ्रीलांस या पार्ट-टाइम कार्य से भी अतिरिक्त आय होगी। वहीं निवेश से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही धन वृद्धि के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए अगर तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत का रिजल्ट देखने को मिल सकता है। वहीं आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं आपको सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय जीवन में खुशहाली का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।