Surya Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, लोकप्रियता, सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 1 साल बाद फरवरी में सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर संचरण करेंंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जॉब में पदोन्नति हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं कामकाज और कारोबार पर सकारात्मक असर होंगे। व्यापार में नई संभावनाएं और अवसर मिलेंगे। साझेदारी में काम करने वालों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। साथ ही इस समय पिता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की शादी या जॉब लग सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी या पार्टनर के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे। प्यार के रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप धन से जुड़े कई फैसले आसानी से ले पाएंगे। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली से आय और लाभ भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम से आप बन सकते हैं। वहीं आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। घर में खुशहाली का माहौल बनेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को पहचान मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। फ्रीलांस या पार्ट-टाइम कार्य से भी अतिरिक्त आय होगी। वहीं निवेश से आपको लाभ हो सकता है।