Sun Planet Transit In Makar: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, पिता और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य देव का शनि की राशि में प्रवेश कुछ राशियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप लोकप्रिय होंगे। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं । जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से रुक रहा काम पूरा हो सकेगा। किसी बात की चिंता सता रही है तो दूर हो सकेगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। वहीं इस दौरान उन लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है, जिनका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है। वहीं इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपके बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के लोगों को सूर्य ग्रह गोचर शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।