Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 8 जून 2025 को सूर्य वृषभ राशि में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर गोचर करेंगे, और फिर 15 जून 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसेस कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं करियर में नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के लोगोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस नक्षत्र परिवर्तन से नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में विस्तार के योग बनेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।