Sun Transit 2025 In Pisces : वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव ने मीन राशि में गोचर कर लिया है और मीन राशि में पहले से शुक्र और बुध ग्रह विराजमान हैं। जिससे शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मीन राशि में शुक्र और बुध के संयोग से लक्ष्‍मी नारायण राजयोग पहले से ही बना है। मतलब मीन राशि में तीन राजयोग बन रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजय़ोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी में पदोन्नति और सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी भी प्रकार के स्थानांतरण का प्रयास करना चाहते हैं, तो ग्रहों का गोचर अनुकूल रहेगा। सथ ही समाज में आप अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बन रहे हैं। इसलिए इस समय करियर में आपको तरक्की देखने को मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वहीं इस समय आपको आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप छात्र हैं तो शिक्षा प्रतियोगिताओं में अच्छी उपलब्धि मिलेगी। बच्चे की मनोकामना पूरी होगी। नवविवाहित जोड़े के लिए संतान प्राप्ति और उभरने की भी संभावना है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप मानसिक स्थिरता का अनुभव करेंगें। अपनी ऊर्जा और कुशल नेतृत्व के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नौकरी और काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025