Sun Transit 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव बुधवार 6 नवंबर, 2024 की सुबह 8 बजकर 56 पर स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। वहीं इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, धन और समृद्धि का कारक माने गए हैं। साथ ही वह सूर्य देव के मित्र हैं। ऐसे में सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप समाज में ज्यादा लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे, अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी यह गोचर आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। वहीं  नौकरी और व्यवसाय के लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो करें, सोचें नहीं, समय अनुकूल है। निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रभाव और पद का लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। इस समय आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। वहीं जो लोग बेरोजागार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।