वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि वृष राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस योग के निर्माण से विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कब और कैसे होगा इस योग का निर्माण…

ऐसे होगा बुधादित्य योग का निर्माण:

वैदिक पंचांग के अनुसार 15 मई को सूर्य का वृष राशि में गोचर होने वाला है, जहां बुध ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से वृष राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होना वाला है। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव लोगों के जीवन पर जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन लोगों को मिल सकता है फायदा…

कर्क राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण 11वें स्थान में हुआ है, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है।  इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यवसायिक नए संबंध बन सकते हैं। वहीं बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। साथ ही मिथुन राशि पर व्यापार के दाता बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को इस समय व्यापार में विशेष धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में हुआ है। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है। साथ ही शेयर बाजार में भी आपको फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य योग का निर्माण आपके दूसरे भाव में हुआ है। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और यह योग बुध और सूर्य की युति से ही बन रहा है। इसलिए आपको यह योग शुभफल दायी साबित हो सकता है।