सूर्य जब मीन राशि में प्रवेश करता है तब मीन संक्रांति मनाई जाती है। प्रत्येक संक्रांति की तरह ही मीन संक्रांति भी दान पुण्य के लिए काफी खास मानी जाती है। दक्षिण भारत में इस त्योहार को मीन संक्रमण के नाम से जाना जाता है। सूर्य का मीन राशि में गोचर 14 मार्च को होने जा रहा है। जानिए इस गोचर का क्या पड़ेगा सभी राशि वालों पर प्रभाव…

मेष: सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से आपके करियर के लिए अच्छा समय शुरू हो जायेगा। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। नौकरी में अचानक से परिवर्तन हो सकता है।

वृष: कारोबार में मुनाफा होगा। वाहन खरीदने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। अचानक से किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पिता से विवाद होने का संकेत मिल रहा है।

कर्क: आपके लिए सूर्य का मीन में गोचर कुछ समस्या खड़ी कर सकता है। अचानक से नौकरी जाने का खतरा नजर आ रहा है। बॉस के साथ वाद विवाद हो सकते हैं।

सिंह: स्वास्थ्य खराब रहने के आसार मिल रहे हैं। आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। परिवार में कलह का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है।

कन्या: दांपत्य जीवन के लिए सूर्य का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा। सिर दर्द काफी परेशान कर सकता है। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय उचित नहीं है।

तुला: सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी अच्छी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

वृश्चिक: आपके लिए ये राशि परिवर्तन मिला जुला रहने वाला है। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी।

धनु: महिला पक्ष से लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरी में तरक्की होगी। धन कमाने के नये मार्ग खुलेंगे। कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

मकर: माता पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें। व्यापार में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ: इस राशि के जातकों को अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में सुख समाचार सुनने को मिलेंगे। कर्ज की भरपाई कर पायेंगे।

मीन: आपकी ही राशि में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर खास संयम बरतना होगा। कार्यस्थल पर विवादों का सामना करना पड़ सकता है।