Sun Planet Transit In Scorpio: सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा कहा जाता है। जब भी सूर्य देव गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन और राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में होने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आप भौतिक सुख पर धन खर्च भी कर सकते हैं। इस दौरान आप घर वाहन या फिर अन्य कोई लग्जरी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। माता के साथ भी इस समय आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं। साथ ही उनके माध्यम से धनलाभ हो सकता है।
मकर राशि: सूर्य देव का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है। इस समय आप अगर आप शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में धन निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
मीन राशि: आप लोगों को सूर्य देव का राशि परिवर्तन करियर और कोराबार के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 9वें स्थान में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। सरकारी काम बन सकते हैं।
साथ ही इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।