Surya Gochar In Leo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी है, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
मकर राशि: सूर्य देव के गोचर करते ही आप लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से 8वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे आयु और गुप्त रोग का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही करियर में कोई बड़ा निर्णय न लें। साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश करने से भी बचें, तो बेहतर रहेगा। वहीं आपके राशि स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और सूर्य देव में शत्रुता का भाव है।
कुंभ राशि: सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य देव ने सातवें स्थान में गोचर किया है। जिसे पत्नी और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन मेंं थोड़ी खटास आ सकती है। साथ ही अगर आपको पार्टनरशिप के काम में थोड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू भी करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाए। आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं और सूर्य देव और शनि ग्रह में शत्रुता का भाव है।
वृष राशि: सूर्य देव के गोचर से आप लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में होगा। जिसे सुख और माता का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही महत्वपूर्ण काम अभी रुक सकते हैं। घर के सदस्यों से अनबन हो सकती है। वहीं वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
धनु राशि: सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य देव का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। जिसे रोग और शत्रु स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही ऑफिस में विवादों से बचाव करें। वहीं पद-प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। साथ ही लंबी यात्राओं पर जाने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।