Sun Planet Transit In Scorpio: सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा कहा जाता है। साथ सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं आपको बता कें दि जब भी सूर्य देव गोचर करते हैं तो उसका असर मानव जीवन और राशियों पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव नवंबर में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपके अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। वहीं इस दौरान आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता अगले मुकाम तक पहुंच सकता है। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। वहीं इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। जातकों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा है जिससे वे कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को विभिन्न सौदों से भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं वो इस दौरान किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में लोगों को सुख-शांति मिलेगी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ता है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं कारोबारियों के लिए यह लाभ का दौर साबित होगा। आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट इस वक्त आरंभ हो सकते हैं और आपको इनमें आगे चलकर बड़ा लाभ होगा।