Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान है। वहीं 14 अप्रैल को शाम 6:58 पर अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पिता सूर्य के अपनी उच्च राशि में आने से कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं 12 में से किन 5 राशियों के जीवन में सूर्य डाल सकते हैं सकारात्मक प्रभाव। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च अवस्था में लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। उनके साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में स्वामी होकर लाभ भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता मिल सकती है। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना हो सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पिता का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव के स्वामी होकर सूर्य भाग्य भाव में प्रवेश करने वाले है। नौवें भाव में सूर्य के जाने से इस राशि के जातकों को अच्छा हो सकता है। आमतौर पर लग्न या राशि के स्वामी का भाग्य भाव में होना अच्छा माना नहीं जाता है। लेकिन सूर्य के उच्च राशि में भाग्य भाव में होने के कारण आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से काम में चली आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बिगड़े हुए काम बन सकते है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के दशम भाव में स्वामी होकर सूर्य छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वी या फिर शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का उच्च राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास, साहस में वृद्धि होगी। शासन-प्रशासन के कामों में सफलता हासिल हो सकती है। पदोन्नति के कई रास्ते खुल सकते हैं।
इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अच्छी है, जिसके कारण पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
