Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते हैं। वह हर माह राशि परिवर्त करते है। लेकिन उनका असर 12 राशियों के साथ- साथ देश दुनिया में देखने को मिल जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान है। वहीं 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के शुक्र की राशि में आने से कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है, तो कई राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में प्रगति हासिल कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों का पूरा सहयोग मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अपनी मेहनत के बल से आप पदोन्नति पा सकते हैं। इसके साथ ही इंसेटिव के भी योग बन रहे है। व्यापार के क्षेत्र में भी आप अपनी क्षमताओं के बल से काफी लाभ उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में सूर्य पांचवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके चलते आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार भी भी खूब लाभ मिलने वाला है। स्टॉक मार्केट के माध्यम से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024