वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह संचरण या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 2 जुलाई को मिथुन राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनकी गोचर कुंडली में पूर्ण बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जिससे उन्हें विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं। बुधादित्य योग बुध और सूर्य की युति से बनता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि, तार्किक और व्यापार का दाता कहा जाता है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुधादित्य योग का पूर्ण निर्माण 11वें भाव में हो रहा है, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग बनेंगे। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी इस दौरान बन सकते हैं। साथ ही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। साथ ही इस समय नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। वहीं इस दौरान व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक माणिक्य रत्न पहन सकते हैं जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
कन्या राशि: आपकी राशि से पूर्ण बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में होगा। जिसे जॉब और बिजनेस का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। बिजनेस में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे बॉस और वरिष्ठजन आपसे खुश हो सकता हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना या ओनेक्स रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित होगा।
वृष राशि: बुधादित्य योग का बनना आप लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि आपकी राशि से बुधादित्य योग दूसरे स्थान में बन रहा है। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान अटका हुआ धन भी प्राप्त होने के योग बनेंगे। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित है, उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं इस समय आप वाहन और जमीन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही निवेश के लिए भी यह समय आपके लिए अनुकाल है। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो इस दौरान आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है। कोई पद भी मिल सकता है। इस समय आप लोग एक ओपल या हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।