वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव ने 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही इस दौरान मंंगल और गुरु ने भी आपस में राशि परिवर्तन किया है। वहीं सूर्य के मंगल और गुरु दोनों मित्र हैं। वहीं मकर राशि में सूर्य के आ जाने से सूर्य का एक केंद्रीय प्रभाव मेष राशि के ऊपर आ गया है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं सूर्य देव के केंद्रीय प्रभाव का और सूर्य, मंगल के राशि परिवर्तन का, इसके साथ ही मकर राशि में शुक्र, मंगल बुध की युति से किन राशियों की किस्मत चमकेगी। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि में शनि हो रहे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य का केंद्रीय प्रभाव लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने करियर के घर पर राशि परिवर्तन किया है और केंद्रीय प्रभाव मेष राशि के ऊपर आया है। साथ ही मेष राशि में गुरु ग्रह स्थित हैं और वहीं मेष राशि के स्वामी भाग्य स्थान में हैं और भाग्य के स्थान के स्वामी गुरु लग्न भाव में हैं। इसलिए मेष राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य देव का केंद्रीय प्रभाव कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर स्थित हैं और उनका केंद्रीय प्रभाव गुरु के ऊपर मतलब करियर के घर पर है। साथ ही गुरु पंचम दृष्टि से आपके फाइनेंस के घर को देख रहे हैं। इससिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं करियर में तरक्की मिलेगी। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आकस्मिक धनलाभ की आपको प्राप्ति होगी। लेकिन इस समय वैवाहिक जीवन कुछ तनाव भरा रह सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को सूर्य देव का केंद्रीय प्रभाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में सूर्य देव का केंद्रीय प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर है। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपका अपने कार्यस्थल पर प्रभाव भी बढ़ेगा। आपको संपत्ति के जरिए भी लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं जिन लोगों का कार्य विदेश से जुड़ा है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।