Sun Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय बाद राशि परिवर्तन करता है। यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों को शुभ साबित होता तो कुछ राशि के लोगों को अशुभ। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह ने 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष अनुसार सूर्य देव तुला राशि में अच्छा फल प्रदान नहीं करते हैं क्योंकि तुला  राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष अनुसार शुक्र देव और सूर्य ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए सूर्य देव के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस दौरान बिजनेस में सफलता और करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं… 

मिथुन राशि: सूर्य देव का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपकी गोचर कुंडली से पंचम भाव में गोचर किया है। जिसे संतान, प्रेम सबंध और उच्च शिक्षा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं प्रेम सबंधों में भी आपके मजबूती देखने को मिल सकती है। साथ ही अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

वृष राशि: आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से छठें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे रोग और शत्रु स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि हो सकती है। साथ ही शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। सूर्य देव के प्रभाव से आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

कन्या राशि: सूर्य ग्रह का गोचर आप लोगों को हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। क्योंकि सूर्य देव और आपकी राशि के स्वामी बुध देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए इस समय कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। जो योजना पर आप काम कर रहे थे, उनमें आपको सफलता मिल सकती है।

साथ ही इस समय आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आपको गले में भी कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको हर काम बेहद सतर्कता के साथ करने की जरूरत है। इस समय आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।