Surya Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों को सूर्य का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य देव मान- सम्मान, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पिता के कारक है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव अगस्त में अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे सूर्य देव महाबलशाली होंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबदस्त लाभ हो सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में आपको जबर्दस्‍त लाभ होगा और इस महीने आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्‍त कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको निवेश से भी लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं तो उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का गोचर आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं विवाहित लोगों के लिए जीवन खुशहाली से भरा होगा। वहीं आप इस महीने कोई नया वाहन और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और करियर में आपको नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही करियर में सकारात्‍मक बदलाव होंगे तो कारोबार में भी आपकी शानदार कमाई होगी। बेरोजगार लोगों के हाथ में नए अवसर लगेंगे। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024