Surya Transit In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव करीब 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही आपको बता दें कि सूर्य देव जून के महीने में अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। वहीं अगर ये लोग राजनीति में सक्रिय हैं, तो इनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दशम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप इन नई जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य देव का गोचर मिथुन राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई शुरुआत, जैसे घर खरीदना या संयुक्त निवेश करना, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।