Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर योग और त्रिग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य, शनि और बुध के संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है।  क्योंकि 11 फरवरी को  ग्रहों के राजकुमार बुध द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 12 फरवरी ग्रहों के राजा सूर्य, कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इस राशि में शनि ग्रह पहले से विराजमान हैं ऐसे में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध, शनि और सूर्य का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह संयोग इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस कार्य में सफलता हासिल करें। रुके काम पूरे होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे। व्यापार में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध, शनि और सूर्य का संयोग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में कुछ नया करने का प्लान सफलता दिला सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही  जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं जो आगे चलकर मुनाफे के साथ रहेगा। वहीं आप इस समय समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं  नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। कामयाबी हासिल करने के लिए काफी समय से चल रही मेहनत का फल मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025