Panchgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च माह के अंत में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलेगा। मार्च माह के अंत में गुरु की राशि मीन में एक साथ पांच ग्रहों की युति हो रही है। इसके साथ ही 29 मार्च को शनि के आने के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में मीन राशि में 6 ग्रहों की युति से महाविस्फोट योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि 28 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सूर्य, बुध, शुक्र , राहु की युति हो रही है, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
मासिक लव राशिफल
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों की कुंडली में पंचग्रही योग छठे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। सरकारी नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आपका व्यवसाय तेजी से ग्रोथ कर सकता है। सूर्य की कृपा से आपको बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। विदेशी व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी की बात करें, तो आपके मार्ग सफलता की ओर प्रशस्त होंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव अधिक होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य, बुध, राहु, शुक्र और चंद्रमा की युति अष्टम भाव मे हो रही है। इसके साथ ही देव गुरु दशम भाव में, मंगल लाभ के भाव में और 3 अप्रैल को कर्क राशि में आकर 12वें भाव में चले जाएंगे। इसके अलावा केतु का गोचर धन के भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी पंचग्रही योग किस्मत चमका सकता है। दोस्त और परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुआ पैसा या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन संचय करने में सफल होंगे और तेजी से बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में पंचग्रही योग बनने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में शनि होंगे और मीन राशि में जाकर वो भी दूसरे भाव में आ जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपको हर एक काम में खूब सफलता हासिल हो सकती है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम और मेहनत के बल पर कार्यक्षेत्र में भी अपना एक अलग नाम बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां सफल हो सकती है। इससे आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आप आत्म मंथन करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।