Guru Surya Pratiyuti 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों पर दृष्टि डालते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनिवार 16 नवंबर 2024 को वृश्चिक संक्रांति होने से देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। वहीं आपको बता दें कि इस संक्रांति के साथ ग्रहों के राजा सूर्यदेव और देवगुरु बृहस्पति के साथ 180 डिग्री का सरल कोण बनाएंगे। यह एक विशेष ज्योतिषीय घटना है, जिसे ज्योतिष ग्रंथों गुरु-सूर्य प्रतियुति योग कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों की परस्पर दृष्टि का 3 राशियों के लोगों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की प्रतियुति लाभदायक साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए आय के स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। साथ ही आपके जीवन में लंबे समय से चल रही समस्याएं काफी कम होंगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। पुरानी बीमारियों से काफी हद तक आपको छुटकारा मिलेगा। वहीं व्याारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य और गुरु की प्रतियुति सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय जॉब से धन कमाने के प्रयास में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी योग्यता और कौशल को पहचाना जाएगा। वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपको कारोबार में कमाई करने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की प्रतियुति लाभदायक साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।