सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे पहले सूर्य धनु राशि में थे। सूर्य के धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहा जाता है। कहते हैं कि मकर संक्रांति से देवाताओं का दिन आरंभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य के राशि परिवर्तन का खास महत्व बताया गया है। इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। चलिए जानते हैं कि सूर्य के मकर में प्रवेश करने से किन जातकों को लाभ होने वाला है।
मेष: आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
वृषभ: इस राशि के जातकों के खर्च में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों में बाधा आएगी। मुदकमों में सफलता मिलेगी।
मिथुन: शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। नए प्रयास करने शुभ होंगे।
कर्क: इस राशि के लोगों को शासन और प्रशासन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको क्रोध से बचकर रहना होगा।
सिंह: आपको सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। साथ ही आंखों में भी दिक्कत रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
कन्या: सेहत और परिवार से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। आपके लिए नौकरी के योग बन रहे हैं।
तुला: वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी पर क्रोध न करें। कर्ज के लेन-देन से बचना होगा।
वृश्चिक: नौकरी में बदलाव होने की संभावनाएं हैं। सेहत में सुधार आने वाला है। परिवार की कलह समाप्त होगी।
धनु: स्थान परिवर्तन के योग हैं। साथ ही धनलाभ की भी संभावना है। दुर्घटनाओं के प्रति सावधानी बरतें।
मकर: संपत्ति के मामले में कुछ समस्याा हो सकती है। क्रोध से दूर रहना होगा। जोश में आकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
कुंभ: व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। आपको नए-नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मीन: आंखों और पेट की समस्या से पेरशानी हो सकती है। धनलाभ होने के योग हैं। करियर में नया मोड़ आ सकता है।
