Sun Transit In Aquarius: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करते हैं, जिसका असर जीवन और पृथ्वी पर सीधे पड़ता है। साथ ही गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ लोगों पर नकारात्मक असर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव फरवरी की शुरुआत में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि में शनि हो रहे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही र्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही आपका नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है। साथ ही आपको पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व का निखार होगा। साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं भाग्य मेहरबान रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आय में वृद्धि होगी। वहीं इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे।