Sun Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा कहा जाता है। साथ ही सूर्य देव मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, पिता और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव 12 घंटे बाद कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वह बुध ग्रह के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग भी बनाएंगे। साथ ही कन्या के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिनकी सूर्य देव के साथ मित्रता है। इसलिए इस गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संंचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही इस दौरान घर में सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का स्‍थाई समाधान आपको मिल जाएगा। वहीं इस अवधि में आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है या बात चल सकती है। साथ ही आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे आप प्राप्त करेंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोराबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं स दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही लिए गए निर्णयों और किए गए कार्यों की प्रशंसा भी होगी। धर्म-कर्म व आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान इस दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024