सूर्य ने आज यानी 16 जुलाई, सोमवार को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार सूर्य अगले महीने की 17 तारीख तक इसी राशि में रहेगा। सूर्य का कुंडली में शुभ भाव में रहना बड़ा ही लाभकारी बताया गया है। सूर्य के शुभ भाव में होने से व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान और सफलता हासिल करता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि सूर्य के दशा परिवर्तन का अलग-अलग राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष: सूर्य के दशा परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। इन लोगों की अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दूसरी तरफ आपके पिता जी की तबीयत कुछ खराब हो सकती है।
वृषभ: इस राशि के लोगों के लिए यात्रा के योग हैं। आप अपने शत्रुओं पर कमजोर पड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपके मान-सम्मान में गिरावट आने की भी संभावना है।
मिथुन: आर्थिक क्षेत्र में आपकी तरक्की होने के संकेत हैं। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। वहीं, यात्रा करते समय आपको काफी सावधान रहना होगा।
कर्क: सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे संकेत हैं कि आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। पिता के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
सिंह: इस राशि के जातकों को धनलाभ होने के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। इससे आपको काफी फायदा भी पहुंचने वाला है।
कन्या: आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक लाभ होने के भी संकेत हैं।
तुला: आप उच्च पदों को धारण कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होने वाली है। सरकारी योजनाओं से आपको लाभ हो सकता है।
वृश्चिक: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश आपके लिए फायदेमंद होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
धनु: सूर्य के दशा परिवर्तन से आपको हानि हो सकती है। आपके परिवार का माहौल कुछ खराब हो सकता है। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काफी नियंत्रण रखना होगा।
मकर: मकर राशि के जातक किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपना व्यवहार सुंतलित बनाकर रखना होगा।
कुंभ: धनहानि हो सकती है। आप बेवजह के खर्चे कर सकते हैं। आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। आप मानसिक तनाव से घिर सकते हैं।
मीन: इस राशि के लोगों को सूर्य के दशा परिवर्तन से लाभ होगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।