Sun Enter Ashlesha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश कर जाएंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य ग्रह का आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके सभी रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। वहीं इस दौरान शदीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और पदोन्नति मिलने का समाचार इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा नौकरी के कुछ अच्छे अवसर भी आपको प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगोंं के लिए सूर्य देव का आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है। साथ ही इतना ही नहीं आप अपने लिए कोई नया वाहन, घर आदि भी खरीद सकते हैं। इस दौरान आप कोई नई संपत्ति आदि भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापारियों को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के जीवन में प्यार और भावनाएं बढ़ेंगी। वहीं आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको आगे चलकर लाभ होगा। साथ ही साथ ही नए अवसर की भी प्राप्ति होगी। इस दौरान जीवनसाथी का साथ व सहयोग बना रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं आप इस दौरान छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024