Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 14 मई को ग्रहों के राजा सूर्य ने वृष राशि में गोचर कर लिया हैं। वहीं इसके बाद 19 मई को शुक्र ग्रह वृष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग निर्माण होने जा रहा है । जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं पैतृक संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्रादित्य राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान किया गया निवेश आपको दोगुना लाभ देने वाला है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी इस अवधि में खरीद सकते हैं। वहीं साथ ही आपका व्यक्तित्व सुंदर और आकर्षक बनेगा। वहीं इस दौरान सुख- साधनों की प्राप्ति होगी। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य व्यवसाय करते हैं, उनके लिए यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024