Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार धन और वैभव के दाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य लगभग एक राशि राशि परिवर्तन करते हैं। मतलब यह दोनों ग्रह 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि नवंबर में इन दोनों ग्रह युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति तुला राशि में बनेगी। जिस पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
10 साल बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य का संयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके कार्य करने की शैली मे निखार आएगा। साथ ही कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही इस अवधि में शदीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र और सूर्य का संयोग कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सुख भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का योग है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है।
वहीं नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से दूसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।