Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मान- सम्मान के कारक सूर्य और धन के दाता शुक्र की युति धनु राशि में बनने जा रही है। यह युति साल 2025 में बनेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की भी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं वहीं, शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुक्र की दृष्टि आपके व्यक्तित्व को निखारेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरी, व्यापार, करियर और प्यार के मामले में लाभ होगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का बिजनेस करना चाहते हैं उनको लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य और शुक्र की युति मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होगा और उन्हें माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग अपने माता-पिता से दूर रहते हैं, उनके मिलने की संभावना है। साथ ही इस अवधि में आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र और सूर्य की युति का बनना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं आपके सामाजिक जीवन के लिए भी बेहतर समय है। मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन खुश रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगी। साथ ही बिजनेस के मामले में आपके पास कई ऐसे ऑफर आएंगे, जो बिजनेस में आपके लिए लाभकारी रहेंगे। वहीं अगर आपका काम- कारोबार प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।