ज्योतिष शास्त्र में शुक्र-मंगल के योग को बड़ा ही खास माना गया है। शुक्र का संबंध जीवन के रिश्तों और भावनाओं से है। शुक्र को शारीरिक संबंध और आकर्षण का कारक भी माना जाता है। मंगल के साथ होने से शुक्र के गुणों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। कहते हैं कि शुक्र-मंगल का योग भावनाओं को काफी प्रबल बना देता है। चलिए जानते हैं कि शुक्र-मंगल योग से विभिन्न राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

मेष: शुक्र-मंगल योग से इनके प्रेम संबंध काफी बेहतर होते हैं। कुछ नए रिश्ते बनते हैं। इससे जीवन में उत्साह आता है।

वृषभ: इस योग से व्यक्ति का स्वभाव काफी मधुर हो जाता है। आप दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब होते हैं।

मिथुन: आप अपने प्रेम को लेकर काफी संवेदनशील हो जाते हैं। कई बार रिश्तों में कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो जाती हैं।

कर्क: इससे व्यक्तित्व काफी आकर्षक हो जाता है। लेकिन पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

सिंह: शुक्र-मंगल योग से रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। दांप्तय जीवन में मधुरता में कमी आने लगती है।

कन्या: आपको प्रेम के मामलों में सफलता मिलती है। इससे आप काफी प्रसन्न रहते हैं। आपका स्वभाव काफी मधुर हो जाता है।

तुला: ऐसी दशा में व्यक्ति बार-बार प्रेम में गिरफ्तार होने लगता है। इससे पारिवारिक खुशियों पर विपरीत असर पड़ता है।

वृश्चिक: आपके चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। आपको अपने परिजनों का साथ मिलता है। जीवन आसान लगने लगता है।

धनु: शुक्र-मंगल योग आपके लिए सही नहीं है। इससे आपका प्रेम संबंध बिगड़ जाता है। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आ जाती हैं।

मकर: आपका व्यक्तित्व काफी निखर जाता है। आप कई प्रेम संबंधों में घिर जाते हैं। इससे कुछ परेशानियां भी खड़ी हो जाती हैं।

कुंभ: आकर्षण बढ़ने से चरित्र में गिरावट आने लगती है। आपके प्रेम के कई किस्से फैल जाते हैं। इससे आपको तनाव का सामना करना पड़ता है।

मीन: शुक्र-मंगल योग से मन में भटकाव होने लगता है। दांपत्य जीवन से दुखी हो जाते हैं। अकेले में रहना पसंद करते हैं।