Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और वह नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में अन्य ग्रहों के साथ युति, दृष्टि या कोणीय दूरी के रूप में होते हैं, जिससे कई प्रकार के शुभ-अशुभ राजयोग उत्पन्न होते हैं, जिनका प्रभाव बारहों राशियों के जीवन पर विभिन्न रूपों में दिखाई देता है। इसी तरह सूर्यदेव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश गए थे। इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही, बुधादित्य योग और मंगल-आदित्य योग का निर्माण किया। इस योगों क संयुक्त प्रभाव से कई जातकों के जीवन में नई गतिविधियां और परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। वहीं, 20 नवंबर को सूर्य और वरुण (Neptune) के विशेष संयोग से एक अत्यंत शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों में से कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, नए अवसर और मानसिक विस्तार संभव है। यह पूरा विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानें कि सूर्य–वरुण के इस दुर्लभ नवपंचम राजयोग का लाभ किन-किन राशियों को अधिक प्राप्त हो सकता है…
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 21 नवंबर को शाम 6 बजकर 33 मिनट पर सूर्य और वरुण सटीक रूप से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। यह त्रिकोणीय दृष्टि शुभ मानी जाती है और इसी के कारण नवपंचम राजयोग का प्रभाव और भी प्रबल हो रहा है। इस समय वरुण मीन राशि में स्थित हैं, जो उनकी स्वाभाविक राशि होने के कारण योग की शक्ति को और बढ़ाता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई नई खुशियां और सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है। सूर्य-वरुण का इस समय धन भाव में स्थित होना वित्तीय दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में आकस्मिक धन लाभ, पुराने अटके हुए पैसे की प्राप्ति या बोनस जैसी खुशखबरी मिलने की संभावना प्रबल है। आपके द्वारा पहले किए गए निवेश फिर चाहे वह शेयर बाज़ार, संपत्ति, व्यवसाय या किसी अन्य वित्तीय साधन में रहा हो। अब अच्छा-खासा रिटर्न दे सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों के लिए भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है, क्योंकि इस राजयोग से सरकारी क्षेत्र में चयन या महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा किसी सरकारी प्रोजेक्ट, टेंडर या सरकारी संस्था से जुड़े कार्य आपके हाथ लग सकते हैं, जिससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। फाइनेंस सेक्टर में कार्यरत जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है नई डील, प्रमोशन, आर्थिक वृद्धि या बड़े क्लाइंट जुड़ने के योग प्रबल हैं। परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिलने से मानसिक शांति व संतोष की अनुभूति होगी।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य और वरुण का बन रहा नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभ और भाग्यवर्धक सिद्ध हो सकता है। इस समय सूर्य आपके सातवें भाव में स्थित हैं और उनकी शुभ दृष्टि लग्न भाव पर पड़ रही है। इसके प्रभाव से जातकों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई देगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, और लोगों पर आपका प्रभाव पहले से अधिक सशक्त होगा। सातवें भाव में स्थित मंगल की चतुर्थ दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही है, जो करियर और प्रोफेशन में तेजी से उन्नति का संकेत देती है। लंबे समय से अटके काम या प्रोजेक्ट पूर्ण हो सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। प्रमोशन, वेतन वृद्धि या मनपसंद पद पर स्थानांतरण जैसे योग भी प्रबल हो रहे हैं। विदेशों से संपर्क या विदेशी कंपनियों के माध्यम से धन लाभ होने की संभावनाएं भी मजबूत हैं।।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के छठे भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और वरुण का नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान है। इस अवधि में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलता दिखाई देगा। किस्मत कई मोर्चों पर आपका सहयोग करेगी और आप अपने विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों को कर्ज या आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें राहत मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना कर्ज उतर सकता है या बड़ी आर्थिक जिम्मेदारियां हल हो सकती हैं। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी तेजी से सुधार होने की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी। इस समय गुरु की शुभ दृष्टि मंगल पर पड़ रही है, जिसके प्रभाव से धन अर्जित करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी की ओर से भी आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
