Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य ने सिंह राशि में गोचर कर लिया है। जहां पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की शुक्रादित्य राजयोग निर्माण हुआ है । जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस दौरान अपना काफी समय अपने परिवार के साथ बीताएंगे। आप परिवार के काफी अच्छा समय बिताने वाले हैं। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस दौरान अपना काफी समय अपने परिवार के साथ बीताएंगे। आप परिवार के काफी अच्छा समय बिताने वाले हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग के बनने से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप इस दौरान अपना काफी समय अपने परिवार के साथ बीताएंगे। आप परिवार के काफी अच्छा समय बिताने वाले हैं। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है उनको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही इस इस दौरान आप अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको इस अवधि में अच्छी मात्रा में धन लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर बहुत ही लकी साबित होने वाला है। आप अपने करियर में कई नई ऊंचाइयां हासिल करने वाले हैं। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को अटका हुआ धन मिल सकता है।