Venus And Sun Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च में ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की शुक्रादित्य राजयोग निर्माण होने जा रहा है । जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आय के नए स्रोत खुलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। कोई पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। जिन लोगों को पुरानी बीमारियों से परेशानी हो रही थी, वे अब राहत महसूस करेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग के बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से पंचम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही आप इस समय अपना काफी समय अपने परिवार के साथ बिता पाएंगे। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है उनको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी।