Sun And Shurka Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल माह काफी खास जाने वाला है। क्योंकि इस माह कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। नौ ग्रह में सबसे खास शुक्र और सूर्य भी राशि परिवर्तन करके अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 13 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि में विराजमान है और 24 अप्रैल तक इसी राशि में रहने के बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो खास ग्रहों के उच्च राशियों पर रहने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य और शुक्र के अपने उच्च राशि में रहने से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आमदनी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अच्छी मात्रा में बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपने कार्य कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप हर चुनौतियों को पार करके सफलता हासिल करते रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकर पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। रिश्ते की बात करें, तो लव लाइफ और वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में सूर्य और शुक्र ग्यारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की भौतिक इच्छाएं पूरी होगी। आप अपने वाणी और प्रबंधन के कौशल से बिजनेस में खूब लाभ कमाने वाले हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। वित्तीय स्थिरता और समृद्धि में काफी योगदान मिलने वाला है। विकास के कई अवसर मिल सकते हैं। धन संचय करने में भी कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।