Surya And Shani Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मान- सम्मान के दाता सूर्य देव मार्च के महीने में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो वहीं कर्मफल दाता शनि देव पहले से ही मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। जिससे 30 साल बाद मीन राशि में सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को नई नौकरी के साथ करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Mauni Amavasya 2026 Date: 17 या 18 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, योग और पितृ कवच

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य और शनि देव का संयोग धनु राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से वाहन और प्रापर्टी के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस दौरान खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आप करियर से जुड़े साहसिक निर्णय ले पाएंगे। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए कारोबार की ग्रोथ के लिए अच्छा समय है। वहीं इस समय आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार ऑयल, लोहा, खनिज और काली वस्तुओं से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि और सूर्य की युति मीन राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके अंदर अपने काम को लेकर काफी ऊर्जा देखने को मिलेगी। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी लेकिन, आपको कई शुभ अवसर भी मिलेंगे।। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026