Surya And Shani Conjunction:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करके दूसरे ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। साथ ही यह युति कुछ समय बाद टूट भी जाती है। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। लेकिन यहां हम आप यह देखने जरूरी होता है कि जिन ग्रहों की आपस में युति बन रही है। उनमें आपस में कैसा संबंध है। मतलब शत्रुता का भाव है या मित्रता का।

आपको बता दें कि कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति का निर्माण हुआ था और ज्योतिष अनुसार इनमें आपस में शत्रुता का भाव है। जिससे कुछ राशियों पर इनका निवेगिट प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन यह युति 14 मार्च 2024 को खत्म हो गई है। क्योंकि सूर्य देव ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और शनि की युति खत्म होने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान पर बन रही थी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान काफी अच्छी रहेगी पिछले काफी समय से जो खर्चों में बढ़ोतरी हो रही थी वह वह काफी हद तक कम हो जाएंगे। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि और सूर्य की युति खत्म होने से मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। क्योंकि यह युति आपके धन और वाणी भाव पर बन रही थी। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपका बैंक बैलेंस में एक के बाद बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है तो आपको छुटकारा मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य देव की युति खत्म होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रही थी। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको कोई सोची हुई योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। इस दौरान आप कोई संपत्ति आदि भी खरीद सकते हैं। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024