Budhaditya Rajyog In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार 1 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और मकर राशि मेंं ही सूर्य देव भ्रमण कर रहे हैं। जिससे मकर में इन दोनों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर लोगों का पूरा सहारा मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। वहीं जो विवाहित लोग हैं, उनका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग धनु राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही यदि इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में नई नौकरी मिल सकती है। यह अवधि आपके लिए नौकरी और व्यापार दोनों ही मामलों में लाभ दिलाने वाली रहेगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही वित्तीय स्थिरता पहले से ही आपके पक्ष में है, और करियर की संभावनाएं उज्ज्वल दिख रही हैं। लंबे समय से लंबित परियोजनाएं साकार होने वाली हैं। वहीं जो कारोबारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।