Budhaditya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें, तो वह 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में वह दोबारा उसी राशि में एक साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में सूर्य का किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। ऐसे ही सूर्य की युति ग्रहों के युवराज बुध के साथ होने वाली है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होने वाला है। बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य योग कुछ राशि क जातकों को किस्मत का साथ दे सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2025 की रात 01 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर बुध पहले से ही विराजमान होंगे। बता दें कि बुध महाराज 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

देवताओं के गुरु बृहस्पति बनाने वाले हैं पावरफुल राजयोग, इन राशियों के जातक होंगे मालामाल, खूब चलेगा काम-धंधा

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के चौथे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता के साथ खुशियां मिल सकती है। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर आ सकती है। इससे आप प्रसन्न नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको काफी ला मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। बुध और सूर्य की कृपा से व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शेयर मार्केट और सट्टा के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी का विश्वास जीतने में कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध-सूर्य की युति हो रही है, जिससे इन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। इससे आपको करियर में अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध-सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। उनके साथ आप किसी यादगार ट्रिप पर जा सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खुद की अभिव्यक्ति के लिए आप काफी सजग नजर आ सकते हैं। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अधिक झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं।

राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।