Surya And Mangal Conjunction: साल 2026 में कई ग्रह गोचर करके एक- दूसरे के नजदीक आएंगे, जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि जनवरी की शुरुआत में सूर्य और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है। यह युति शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

साल 2026 में मकर समेत इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

तुला राशि (Libra Zodiac)

मंगल और सूर्य की युति तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भौतिक सुख के भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही इस दौरान मानसिक संतुलन बना रहेगा। धन से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही  नए कार्य करने का उत्साह मिलेगा। वहीं आपको पुराने निवेश या धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरा नौकरी या व्यापार में नई सफलताएँ और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान परिवार का सहयोग और घर‑परिवार का संतुलन आपके मन को संतोष देगा। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल और सूर्य की युति मीन राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगी। इसलिए इस सयम आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं निवेश सफल होंगे और आमदनी बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी मेंं लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026