December 2024 Planet Transits: वैदिक ज्योतिष अनुसार दिसंबर के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ेगा। आपको बता दें कि इस महीने में सूर्य और मंगल सहित 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। आपको बता दें कि साल के आखिरी महीने में सबसे पहले 2 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 7 दिसंबर को मंगल कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अगले ही दिन बुध वृश्चिक राशि में फिर से मार्गी हो जाएंगे। सबसे आखिर में शुक्र 28 दिसंबर को शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए दिसंबर में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान काम के सिलसिले में की गई कई यात्राएं भी आपके लिए बहुत फलदायी साबित होंगी। इस समय अगर आप खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें आपको उन्नति मिलेगी। साथ ही इस महीने व्यापारी वर्ग अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
चार ग्रहों का गोचर वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय इस दौरान व्यापारी नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आफ कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप अपने धन को बढ़ाने के लिए विभिन्न निवेश विकल्पों का लाभ उठाकर अच्छा-खासा धन बना सकते हैं। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। वहीं इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही इस दौरान आपका अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।