Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके षडाष्टक और शुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्रवार 7 फरवरी, 2025 को दोपहर बाद 2 बजकर 8 मिनट पर सूर्य और मंगल षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि सूर्य-मंगल षडाष्टक योग तब बनता है, जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें स्थान पर स्थित होते हैं, जिससे उनके बीच अधिकतम 150 डिग्री का अंतर होता है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान करियर में तेजी से उन्नति देखने को मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
षडाष्ट योग का बनना धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय कारोबारियों को विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनने से पदोन्नति के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का सही समय है, जिनमें सफलता निश्चित है। वहीं इस समय व्यवसाय करने वालों को बड़े निवेश या मार्केटिंग में लाभ मिलेगा। निवेश के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी कार्यकरने की शैली में निखार होगा। वहीं इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।