Surya Mangal Samsaptak Yog 2025 :वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य के मकर राशि में आने से सूर्य और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जनवरी को 8 बजकर 55 मिनट से सूर्य और मंगल 180 डिग्री पर आकर इस योग का निर्माण किया है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं….
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। वहीं व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
समसप्तक योग का बनना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। वहीं काम- कारोबार के संबंध से आप यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान मानसिक शांति बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।