Sun And Mangal Conjunction 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है तो वहीं मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, क्रोध, रक्त और प्रापर्टी का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 18 महीने बाद जनवरी के महीने में मंगल और सूर्य की महायुति बनने जा रही है। यह युति मकर राशि में बनेगी। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- प्रापर्टी में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
मंगल और सूर्य की महायुति मीन राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नई योजनाओं में सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही आपके साहस और संतुलित निर्णय आपको सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे। वहीं आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की महायुति लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से प्रथम भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। वहीं इस दौरान परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल और सूर्य की महायुति कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता के कारण कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार और संबंधों में संतुलन बना रहेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
