sun mars conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है, आपको बता दें कि 25 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को सूर्य और मंगल एक दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिसके कारण प्रतियुति योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में शुभ सूचना मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की प्रतियुति लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही सूर्य देव के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
सूर्य और मंगल की प्रतियुति वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपकी आय में अच्छा इजाफा हो सकता है। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ रहेगी। वहीं लंबे समय से चल रहे वित्तीय विवाद समाप्त होंगे। ध्यान, योग, और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की प्रतियुति लाभप्रद साबित हो सकती है। इस अवधि में कारोबारियों का मोटा मुनाफा होने की संभावना है। संपत्ति खरीदने के योग दुकानदारों की कुंडली में बन रहे हैं। साथ ही जो जातक सिंगल हैं उनकी जिंदगी में कोई आ सकता है। साथ ही उनकी किसी पर्सन से मुलाकात हो सकती है। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।