Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार 7 बाद सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पिता के कारक माने जाते हैं। वहीं मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, शौर्य, भूमि और क्रोध के कारक हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति बनने से इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। साथ ही इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी गुरु की मित्रता मंगल और सूर्य के साथ है। साथ ही यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आपको करियर में उपलब्धियां हासिल होने के कारण आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आप लोग कोई वाहन औ प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य और मंगल की का संयोग आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही संपत्ति के मामले में भी यह गोचर आपके लिए लकी साबित होने वाला है। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। जिनका कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है। वहीं इस अवधि में भाई- बहनों का साथ मिलेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं इस समय सफल होंगी।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य और मंगल की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। साथ ही यह युति आर्थिक जीवन के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है। साथ ही आप अपने फिजूल खर्चों पर काबू रखने में सक्षम रहेंगे। वहीं इस दौरान कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आप सुनहरा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपको लकी स्टोन साबित हो सकता है।