Surya And Ketu Nakshatra Gochar: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। ये ग्रहण रात के समय हो रहा है। इसलिए भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलेग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य देव काफी कष्ट में होते हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद उन्हें पीड़ा से छुटकारा मिलता है और वह अधिक खुश होने के साथ शक्तिशाली हो जाते हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद वह कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा वह नक्षत्र परिवर्तन भी कर रहे हैं और वह हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु की जिस ग्रह के साथ युति है, तो वह उसे पांच गुना अधिक बलवान बना देता है। ऐसे में सूर्य कई गुना अधिक बलशाली हो जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बाद किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 27 सितंबर को सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 10 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु के सूर्य की युति 10 अक्टूबर तक होगी। सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य के चंद्रमा के नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को खूब भाग्य का साथ मिल सकता है। इन राशियों के ऊपर धन कुबेर की विशेष कृपा हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

सूर्य और केतु का हस्त नक्षत्र में होने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवन में आने वाली समस्याएं समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इस राशि में सूर्य पंचम भाव में विराजमान है। जीवन में कई खुशियों का आगमन हो सकता है। भूमि, भवन , प्रापर्टी से संबंधित कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन में नया बदलाव लेकर आने वाले हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकती है। पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन मे खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्यदेव दूसरे भाव यानी धन के भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों बौद्धिक क्षमता के बल में फाइनेंस से संबंधित कोई निर्णय ले सकते है। जिसका असर भविष्य पर काफी अच्छा पड़ने वाला है। फैमिली बिजनेस में आपको काफी लाभ मिल सकता है। सूर्य और केतु की दृष्टि आठवें भाव में पड़ रही है। जहां पर राहु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आत्म मंथन करेंगे, जिससे आप अपने जीवन की कई गलतियों को सुधार सकते हैं। लंबे समय से जिस काम को करने के लिए प्रयासरत थे, उन्हें अब पूरा करने में सक्षम होंगे। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आज के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आपके उन्नति में आ रही बाधाएं अब समाप्त होगी और आप बहुत ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। मां लक्ष्मी आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहेंगी। व्यापार को लेकर कई यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपको लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024